कौशाम्बी,
ASP ने चौकीदारों को बांटी साइकिल,टार्च, साफा और सीटी,दिए जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने जिले में थाना,चौकी सहित अन्य स्थानों पर रात दिन ड्यूटी करने वाले चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर उनसे समस्याएं जानी।
एएसपी ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन देते हुए उन्हे साइकिल, सीटी, टॉर्च, साफा आदि का वितरण किया और पुलिस के कर्तव्यों/दायित्वों से अवगत कराया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मौजूद रहे।








