कौशाम्बी,
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव में जुट जाने की गई अपील,
यूपी के कौशाम्बी जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए तैयारी शुरू कर दी है,बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर राजू गौतम के नेतृत्व में बसपा कार्यालय मंझनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमे पार्टी के कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने की अपील की गई।वक्ताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओ से पार्टी की मुखिया मायावती के संदेश को बताया और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने को कहा।
लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं घोषित किए जाने के सवाल पर राजू गौतम ने कहा कि प्रत्याशी तय किया जा चुका है,31 मार्च को प्रत्याशी की घोषणा पार्टी हाईकमान द्वारा की जायेगी।








