उत्तर प्रदेश,
यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग का दौरान मची भगदड़,दो दर्जन से अधिक लोगो की मौत,कई घायल,
यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। वही सैकड़ो महिलाए बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। जिनमे से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ है।हादसे के बाद हालात भयावह है,अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े हैं। हाथरस के सिकंराराऊ CHC में शवो के ढेर लगे हुए है। एटा CMO उमेश त्रिपाठी ने बताया- हाथरस से अब तक 27 शव एटा लाए गए हैं। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं।एटा CMO ने बताया- शवों के पंचनामे की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। सत्संग में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी।
हादसे के बाद जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लादकर अस्पताल ले जाया गया। CM योगी ने हादसे पर दुख जताया है और तत्काल मुख्य सचिव मनोज सिंह और DGP प्रशांत कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। घटना के कारणों की जांच के लिए ADG आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम गठित की गई है।








