भरवारी में योजनाओं का प्रलोभन देकर मुस्लिम आबादी में भाजपा की सदस्यता करने गए कर्मचारियों को लोगों ने दौड़ाया,कर्मचारी उल्टे पैर भागे 

कौशाम्बी,

भरवारी में योजनाओं का प्रलोभन देकर मुस्लिम आबादी में भाजपा की सदस्यता करने गए कर्मचारियों को लोगों ने दौड़ाया,कर्मचारी उल्टे पैर भागे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान नगर पालिका भरवारी के कर्मचारियों के भरोसे पर चल रहा है,आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका के कर्मचारियों से जबरन लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए योजनाओं के नाम पर धोखे से सभी को सदस्यता दिला रही है,जिसके चलते कर्मचारियों को आए दिन लोगों से विवाद झेलना पड़ता है।

ताजा मामला नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 23 डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम नगर का है जहा सुबह नगर पालिका भरवारी के कर्मचारियों ने कुछ लोगों का जबरन योजना के लाभ दिलाने के प्रलोभन के नाम पर सदस्यता के लिए मोबाइल से मिस्ड कॉल करने लगे तो लोग भड़क गए,कर्मचारियों से विवाद शुरू हुआ तो मोहल्ले के लोगो ने कर्मचारियों को दौड़ा लिया।भीड़ बढ़ती देख कर्मचारी उल्टे पांव मोहल्ले से भाग खड़े हुए।

मोहल्ले के लोगो ने बताया कि योजनाओं के नाम पर हम लोगो के मोबाइल से फर्जी मिस्ड कॉल कर हमे भाजपा से जोड़ रहे थे,जब मना किया गया तो कर्मचारियों ने उनसे योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात कही,जिसके बाद लोगो में आक्रोश हुआ और लोग भड़क गए,तभी मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और कर्मचारियों को दौड़ा लिया और कर्मचारी वहां से भाग निकले।

कर्मचारियों से जब संसंबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के आदेश पर हम लोगो को जबरन लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है,हम लोगों के पास जाते है तो उनका विरोध झेलना पड़ता है,कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग नगर पालिका में काम करते है हम लोगो से जबरन भाजपा पार्टी का सदस्यता अभियान का कार्य कराया जा रहा है,सदस्यता का कार्य नही करने पर नौकरी से बाहर करने की धमकी दी जाती है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor