मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी के बन्धन में बंधे 298 जोड़े,भाजपा जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

कौशाम्बी,

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी के बन्धन में बंधे 298 जोड़े,भाजपा जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद,

यूपी के कौशाम्बी जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उ0प्र0 सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत विधानसभा सिराथू एवं विधानसभा चायल क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले व्यक्तियों के पुत्रियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भवन्स मेहता विद्याश्रम, भरवारी में सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल-298 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियो ने उपस्थित होकर सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित नव दम्पत्तियों को आर्शीवाद देते हुए नव विवाहित जोड़ों को शुभकॉमनायें दिया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor