कौशाम्बी,
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 130 लाभार्थियों को वितरण किया गया 5- 5 लाख की धनराशि का चेक,
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को धनराशि वितरण का मुख्य कार्यक्रम अम्बेडकर नगर में आयोजित किया गया, जहॉ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से सहायता धनराशि का चेक प्रदान किया गया,जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर के उदयन सभागार में किया गया।
इसके उपरान्त इसी सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौय, पूर्व विधायक लाल बहादुर दिवाकर द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत मंझनपुर के 28 लाभार्थियों को पाँच-पाँच लाख रू० का चेक वितरण किया गया।
साथ ही साथ डीएम मधुसूदन हुल्गी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी, तथा समस्त अधीनस्थ कर्मचारियों को अवशेष लाभार्थियों को जल्द से जल्द भुगतान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।इसी तरह तीनों तहसीलों को मिलाकर 130 लाभार्थियों को मु० पाँच-पाँच लाख रू० का चेक वितरण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मधुसूदन हुल्गी, प्रभारी अधिकारी भूलेख अजेन्द्र सिंह, अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।