कौशाम्बी
कड़ा धाम कोतवाली के अलीपुर जीता गांव में 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप मच गया,एक प्राइवेट स्कूल के पीछे धान के खेत में युवक का मिला है शव,तेजाब डालकर जलाए जाने की ग्रामीणआशंका जता रहे है।स्कूल के चपरासी ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी,सूचना के बाद मौके पर इलाकाई पुलिस के साथ सीओ पहुंचे और जांच शुरू कर दी।मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया।लेकिन शिनाख्त नही हो पाई।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








