विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी,स्कूली छात्र छात्राओं ने विभाजन विभीषिका के बारे में ली जानकारी

कौशाम्बी,

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी,स्कूली छात्र छात्राओं ने विभाजन विभीषिका के बारे में ली जानकारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित वीथिका में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी लगाई गई।

इस वीथिका में भ्रमण के लिए पहुंचे जनपद के विभिन्न विद्यालयों नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंझनपुर आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और कर्मचारियों एवं आम जन ने इस अभिलेखीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभाजन विभीषिका के बारे में जानकारी ली।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor