लखनऊ
कोरोना के चलते जारी साप्ताहिक बंदी(शनिवार एवम रविवार) में उत्तर प्रदेश सरकार ने रियायत के आदेश जारी किए है।अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को पत्र जारी कर शासन द्वारा दी जाने वाली रियायत को लागू किये जाने का आदेश दिया है।आदेश के अनुसार अब प्रदेश में 14 अगस्त से केवल रविवार को ही साप्ताहिक बंदी अनुमन्य रहेगी।सुबह 6.00 बजे से रात्रि 10 बजे तक लोग अपना कार्य कर सकेंगे।वही रात्रि 10 बजे के बाद जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने के आदेश दिए गए है।








