कौशाम्बी में मोंथा चक्रवात से हुई फसलों के नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी:कौशाम्बी में मोंथा चक्रवात से हुई फसलों के नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बीते दिनों आए मौंथा चक्रवात के कारण किसानों की धान, आलू, सरसों और सब्जियों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।इस स्थिति को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय के निर्देश पर डीएम कौशाम्बी को ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधि मंडल ने प्रभावित किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

यह ज्ञापन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराकर किसानों को सहायता प्रदान करने की अपील की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी,सुरेश कुमार, दीपक पांडे, एडवोकेट शशि प्रताप त्रिपाठी,अल्लामा उस्मानी, श्याम सिंह भदौरिया, शारदा प्रसाद और सुभाष कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor