अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन,बोले भाजपा शासित राज्य बन रहे जंगलराज

कौशाम्बी:अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन,बोले भाजपा शासित राज्य बन रहे जंगलराज

यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार को अपनी जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में दलितों और गरीबों के ऊपर हो अत्याचार व पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष धन कुमार कुशवाहा ने नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने डायट मैदान से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में प्रदेश में अराजकता चरम पर है। पूरे देश में आदिवासियो, पिछडो व अल्पसंख्यक पर जुल्म ज्यादती व अत्याचार की घटनाये बढी है। हाल ही में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं आदिवासी के चेहरे पर पेशाब करना तो कही दलित के शरीर पर मलमुत्र का लेप कर खुशी मनाना, तो कही मंदिर मे दलित को मूत्र पिलाने के लिए मजबूर करना तो कही पिछडे वर्ग के कथावाचक को अपमानित करना तो कही भगवताचार्य बंधुओ का सिर मुडवाना चोटी काटना ये सब घटनाएं भाजपा राज्यों बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में बीजेपी शासित राज्य जंगलराज बन गये है। उत्तर प्रदेश तो गुण्डी माफियाओं व अपराधियों का चारागाह बन गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। यहाँ तक की पूरे देश मे अपहरण, हत्या, दहेज हत्या, महिला उत्पीडन व दलितो पिछडो़ पर उत्पीड़नात्मक घटनाएं उत्तर प्रदेश में बढ़ी है।प्रदेश में इन्हीं सब घटनाओं के रोकने के लिए पार्टी के आह्वान पर राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह को सौंपा है।

इस दौरान पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष मुन्ना लाल मौर्य, महासचिव मनीष जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor