कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर आयोजित हुआ बाल मेला

कौशाम्बी:कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर आयोजित हुआ बाल मेला,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक मेले का आनंद लिया।

शिक्षक अजय साहू ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, टाफी दौड़, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं भी कराई गई जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक पूर्वक प्रतिभाग किया। इसके साथ ही अनेक बच्चों की टीम ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जिसमें बच्चों व अभिभावकों ने खरीदारी भी की। शिक्षक ने बताया कि बच्चों के लिए झुला, पूल, सहित कई इंजॉय गेम लगाया गया जिसमें बच्चों ने खूब मस्ती किया। बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor