डीएम ने बीडीओ को नाली का निर्माण कराकर जल-जमाव की निकासी सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने बीडीओ को नाली का निर्माण कराकर जल-जमाव की निकासी सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने जल-जमाव के कारण ग्रामवासियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के दृष्टिगत विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम-सैयद सरावां में मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

डीएम ने नायब तहसीलदार संजय कुमार को तालाब की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ मूरतगंज को नाली का निर्माण कराकर जल-जमाव की निकासी सुनिश्चित कराने तथा ग्राम में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor