बनारस में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और मारपीट के विरोध में कौशाम्बी में कांग्रेस का प्रदर्शन,राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: बनारस में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और मारपीट के विरोध में कौशाम्बी में कांग्रेस का प्रदर्शन,राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस विरोधी नारे भी लगाए।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने बताया कि 11 जनवरी को SIR, वोट चोरी एवं केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कर रहे थे विरोध प्रदर्शन के दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ पुलिस द्वारा बर्ताव किया गया उसे स्वस्थ लोकतंत्र में उचित नहीं कहा जा सकता, साथ ही NSUI कार्यकर्ताओं को लॉकअप में बंद कर दिया गया। इसी मामले को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं,यूथ कांग्रेस,NSUI,महिला प्रकोष्ठ,किसान कांग्रेस,सहित समस्त फ्रंटलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक अपना विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि जब तक उन दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ़ कार्यवाही नही होगी। कांग्रेसी कार्यकर्ता इसी तरह सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन जारी रखेगा।इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन ADM न्यायिक ओम प्रकाश को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, दीपक बाबू, सुरेंद्र शुक्ला, जमशेद अहमद , तबरेज अहमद, सचिन पांडेय, महेंद्र मिश्रा, नौसे आलम, शरीक, हेमंत रावत, निक्की पांडेय सहित तमाम महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor