श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में सुंदर काण्ड,हनुमान चालीसा का पाठ एवं हवन पूजन

कौशाम्बी: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में सुंदर काण्ड,हनुमान चालीसा का पाठ एवं हवन पूजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में सुंदर काण्ड,हनुमान चालीसा का पाठ एवं हवन पूजन का आयोजन किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला का दिव्य विराजमान स्वरूप सदियों की तपस्या,पीड़ा के अंत और धैर्य तथा संकल्प की विजय का प्रतीक है। आज प्रत्येक रामभक्त का हृदय श्रद्धा,गौरव और आनंद से आप्लावित है।जब दुनिया में पाप और अत्याचार बढ़ जाता है तब एक महापुरुष का जन्म होता है।

भगवान श्रीराम ने जगत कल्याण के लिए जन्म लिया था। उनके आदर्श जैसे त्याग,बलिदान दयालु स्वभाव के लिए सभी लोग उन्हें पूजते है।उन्होंने समस्त दुनिया को इंसानियत के रास्ते पर चलना सिखाया है।प्रभु श्रीराम धर्म,सत्य और मर्यादा के प्रतीक हैं,जिन्होंने 14 वर्षों का वनवास झेला,रावण का वध किया और आदर्श राजा के रूप में शासन किया,उनके जीवन से त्याग,निष्ठा और न्याय की शिक्षा मिलती है,जो उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बनाती है।

इस अवसर पर जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय,प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,नितिन पासी,विधायक पूजा पाल,कोआपरेटिव अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor