टास्क फोर्स टीम ने अभियान चलाकर 05 प्रतिष्ठानों में 06 बाल श्रमिकों को किया चिन्हित,थमाया नोटिस

कौशाम्बी: टास्क फोर्स टीम ने अभियान चलाकर 05 प्रतिष्ठानों में 06 बाल श्रमिकों को किया चिन्हित,थमाया नोटिस,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बाल/किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन के लिए टास्क फोर्स टीम (श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, सदस्य एवं एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी) ने शुक्रवार को अभियान चलाकर 05 प्रतिष्ठानों में 06 बाल श्रमिकों को चिन्हित किया और उन्हें नोटिस दिया।

यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने देते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों से कुल 05 प्रतिष्ठानों में 06 बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया है। नियोजकों के विरूद्ध बाल/किशोर श्रम अधिनियम के अन्तर्गत निरीक्षण टिप्पणी जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि चिन्हित बाल श्रमिकों के शैक्षिक एवं आर्थिक पुनर्वासन के साथ-साथ नियोजकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अपनायी जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor