कौशाम्बी: नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन,जूनियर्स ने सीनियर्स की खुशनुमा माहौल में की विदाई,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में विदाई समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया,इस दौरान स्कूल के जूनियर्स स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर्स की खुशनुमा माहौल में विदाई की और खूब मस्ती भी की।
नंदी वाली पब्लिक स्कूल भरवारी में में 12वीं के स्टूडेंट्स ने हनुमान चालीसा का पाठ कर विदाई समारोह का कार्यक्रम शुभारंभ किया ।
सभी बच्चे अलग अलग वेशभूषा में विद्यालय में उपस्थित हुए, बच्चों के अलग-अलग गेम खेलते हुए अपने विद्यालय से जुड़ी पुरानी खट्टी मीठी यादों को अपने छोटे क्लास के बच्चों के साथ शेयर किया। सभी बच्चों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के सामने वादा किया कि हम भविष्य में एक अच्छे इंसान बनकर देश और समाज की सेवा करेंगे।विद्यालय के हेड बॉय शीर्ष गुप्ता और हेड गर्ल ईशा यादव को मिस्टर एवं मिस फेयरवेल चूना गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित चौरसिया, प्रबंधक ज्योति केसरवानी तथा अन्य सभी शिक्षक मौजूद रहे। सभी लोगों ने बच्चों को अपने शब्दों से मोटिवेट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।








