रेलवे लाइन पर महिला का शव मिलने से सनसनी,महिला का मुंह टेप से था बंद,हत्या कर फेंका गया शव,पुलिस शिनाख्त में जुटी

कौशाम्बी: रेलवे लाइन पर महिला का शव मिलने से सनसनी,महिला का मुंह टेप से था बंद,हत्या कर फेंका गया शव,पुलिस शिनाख्त में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में DFC रेलवे लाइन पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई,महिला की हत्या कर  शव को फेका गया था,महिला के मुंह पर टेप लगा हुआ था,दुर्घटना दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेका गया था,महिला के हाथ मे चिंतामन लिखा हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के धाता रोड पर DFC रेलवे लाइन की है जहा देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है,सिराथू चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला का शव रेलवे लाइन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ है,महिला का एक हाथ ट्रेन से कट गया था,पुलिस ने महिला के शव को सीधा किया तो उसके महिला के मुंह ओर पीला टेप लगा हुआ था,जिससे आशंका हुई कि महिला की हत्या कर शव को पहचान मिटाने के लिए रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया है।पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और महिला की शिनाख्त और जांच में जुटी हुई है।सैनी कोतवाली पुलिस ने लोगो से अपील की है कि यदि किसी को मृतक महिला के सम्बन्ध में कोई जानकारी हो तो वह सैनी कोतवाली के CUG मोबाइल नंबर 9454403768 पर जानकारी दे सकता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor