सरसों के खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: सरसों के खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की सुबह सरसों के खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर गांव की है जहा सोमवार की सुबह सरसों के खेत में पवन विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी मलाक नागर थाना चरवा उम्र लगभग 36 वर्ष का शव मिला है।मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं है। मृतक शराब पीने का आदी था, शव के पास ही शराब की केन व प्लास्टिक का गिलास पड़ा हुआ मिला है।

घटना की सूचना पर पहुंची चरवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था,उसकी मृत्यु शराब पीने से होना प्रतीत हो रही है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor