सादा जीवन,उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे पंडित दिन दयाल उपाध्याय: धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: सादा जीवन,उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे पंडित दिन दयाल उपाध्याय: धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ल के पुण्यतिथि(समर्पण दिवस)के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष जयचंद मिश्रा,पुष्पा देवी ने संबोधित कर नमन किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्र जीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लोकल फॉर वोकल का सपना देखना वास्तव में हमारे लिए खुशी की बात है। प्रधानमंत्री जी की इस सोच में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के विचार पूरी तरह झलकते है,भारत वर्ष की महान और गौरवशाली संस्कृति को समय-समय पर अनेक महापुरूषों ने अपने चिंतन एवं दर्शन से समृद्ध किया है।ऐसे ही एक महान और आदर्श व्यक्तित्व हैं,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा,समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया,पंडित दीनदयाल उपाध्याय आधुनिक भारत के एक संत तुल्य व्यक्तित्व थे।

उन्होंने बताया कि उनका सामाजिक,आर्थिक,दार्शनिक,आध्यात्मिक और राजनैतिक चिंतन,राष्ट्रवाद और सामाजिक समानता पर आधारित था।वसुधैव कुटुम्बकम की भावना पर आधारित उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आधुनिक संदर्भ में आज भी मानव जाति के लिए पथ प्रदर्शक है। राष्ट्रनिर्माण को मानव केंद्रित दृष्टि देने वाले उनके विचार- समता,स्वावलंबन और सांस्कृतिक चेतना-आज भी नीति और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।हम भारत माता को ‘‘सुजलां,सुफलां‘‘ के वास्तविक अर्थों को धरातल पर उतारने में स्वयं को समर्पित कर देंगे। साथ ही कहा कि आइए हम एक आत्मनिर्भर और समावेशी भारत बनाने का संकल्प लें,जो पण्डित दीन दयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,अरविंद द्विवेदी,चक्रेश मिश्रा,जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,संजय जायसवाल,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय, नितिन पासी,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,हुबलाल दिवाकर,वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित मण्डल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor