हुबलाल इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं इंटर के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का हुआ आयोजन,सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रम में मोहा मन

कौशाम्बी: हुबलाल इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं इंटर के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का हुआ आयोजन,सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रम में मोहा मन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया,इस दौरान इंटर के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक और देशभक्ति के गीतों पर आधारित नृत्य और नाटक का मंचन किया गया।जिसमे जूनियर्स ने अपने सीनियर्स की भावभीनी विदाई भी की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह जो समय कॉलेज की विदाई का होता है वह बहुत ही भावुक होता है,इस दौरान कॉलेज में बिताए गए वह वर्ष जीवन भर याद आते है।इससे एक बात और सामने आती है की अब यह बच्चे इंटर की परीक्षा पास करने के बाद ग्रेजुएशन के लिए आगे की पढ़ाई करेंगे।

कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार केसरवानी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों ने अपने विद्यार्थी जीवन के जो साल इस कॉलेज में बिताए है वह जीवन में अच्छी सीख देते है, उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है,आने वाला कल आप लोगो से ही है,आप ही हमारे देश की बागडोर है,आप ही देश और समाज को आगे ले जाएंगे और अपने जो शिक्षा इस कॉलेज में प्राप्त की है वह आपका भविष्य तय करती है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरवारी कैलाश चंद्र केसरवानी, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार केसरवानी, राधा कृष्ण केसरवानी, घनश्याम दास केसरवानी, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, वर्तमान प्रधानाचार्य जीवन लाल चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य रशीद अहमद खान एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor