कौशाम्बी: इटावा से प्रयागराज माघ मेला जा रही अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराकर पलटी,कार सवार घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में इटावा से प्रयागराज माघ मेला में शिवरात्रि पर्व पर गंगा स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई,दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई,ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और कार सवार घायलों को बाहर निकालने जुट गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा घायलों का इलाज चल रहा है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव की नेशनल हाइवे की है जहा कार चालक संजीव यादव पुत्र राजवीर निवासी बरईपुरा मोहल्ला जनपद इटावा UP75 AR3534 से इटावा से प्रयागराज जा रहे थे,कसिया पश्चिम पेट्रोल पंप के सामने अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खंभे में जाकर टकरा कर पलट गई।
कार में चालक संजीव यादव पुत्र राजवीर निवासी बरईपुरा मोहल्ला जनपद इटावा ,सीमा सिंह पत्नी राधेश्याम सिंह फ्रेंस कॉलोनी थाना फ्रेंस कॉलोनी जनपद इटावा आकांक्षा पुत्री लखपत सिंह, गायत्री देवी पत्नी घनश्याम सिंह, अनुपम सिंह पत्नी अजीत सिंह को अंदरूनी चोटे लगी है।
घटना की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कसिया पेट्रोल पंप के बगल में हॉस्पिटल में दवा इलाज हेतु भर्ती करा दिया और जांच में जुटी हुई है।








