कौशाम्बी: जयमाल के बाद दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार,रात भर चला मान मनौव्वल का दौर,नहीं मानी दुल्हन,बिना दुल्हन के बारात वापस,
यूपी के कौशाम्बी जिले में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया,रात भर दुल्हन को मनाने का दौर चला लेकिन दुल्हन नहीं मानी और बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई।वही इस मामले पुलिस के पास कोई भी पक्ष शिकायत करने नहीं पहुंचा।
मामला पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां शनिवार की रात दूल्हे के साथ बारात प्रयागराज से आई। बारातियों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्टेज पर वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में जयमाल डाली। जयमाल की पूरी रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में सन्नाटा पसर गया और दोनों पक्षों के लोग असमंजस में पड़ गए। रात भर चली मान-मनौव्वल के बावजूद दुल्हन किसी की सुनने को तैयार नहीं हुई और अंत में बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।शादी से इनकार का कारण पूछा गया,लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
आसपास के क्षेत्रों में यह घटना खासी चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दुल्हन ने शादी से क्यों इनकार किया, इसे लेकर कोई साफ तौर पर कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।








