कौशाम्बी में देखिए ऐसा क्या हुआ कि युवक ने ABSA को जड़े दो थप्पड़,ABSA का टूटा चश्मा,लड़खड़ाकर गिरे,शिक्षकों में आक्रोश

कौशाम्बी: कौशाम्बी में देखिए ऐसा क्या हुआ कि युवक ने ABSA को जड़े दो थप्पड़,ABSA का टूटा चश्मा,लड़खड़ाकर गिरे,शिक्षकों में आक्रोश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ब्लाक संसाधन केंद्र नेवादा के बाहर सोमवार की सुबह उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक ने एबीएसए नेवादा से अभद्रता करने के साथ ही उनके दो थप्पड़ भी जड़ दिया। इससे वहां उपस्थित शिक्षक आक्रोशित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बाद में युवक के माफी मांगने पर एबीएसए ने युवक को माफ कर दिया तो मामला शांत हुआ।

मामला नेवादा ब्लाक का है जहा ने एबीएसए बृजेश सिंह सोमवार की सुबह 10 बजे ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के सामने अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक पहुंचा और वाहन वहां खड़ी करने पर एतराज जताया और अन्यत्र ले जाने को कहा।

इस पर एबीएसए ने कहा कि गाड़ी हटा ले रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी युवक उनसे गाली-गलौज करने लगा और उन्हें धक्का देते हुए दो थप्पड़ भी जड़ दिया। इससे एबीएसए का चश्मा गिरकर टूट गया और वह लड़खड़ाकर गिर गए।

एबीएसए से मारपीट की जानकारी होने के बाद वहां शिक्षकों में आक्रोश फैल गया और भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एबीएसए ने बताया कि युवक ने माफी मांग ली है। उसका कहना था कि उसने उन्हें पहचाना नहीं था। वह आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor