मेडिकल कॉलेज द्वारा रिजवी कालेज करारी में लगाया गया रक्तदान शिविर,32 ने कराया रजिस्ट्रेशन,20 ने किया रक्तदान

कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज द्वारा रिजवी कालेज करारी में लगाया गया रक्तदान शिविर,32 ने कराया रजिस्ट्रेशन,20 ने किया रक्तदान,

यूपी के कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय एवं डा0 ए0एच0 रिजवी कालेज के संयुक्त तत्वाधान में डा0 ए0एच0 रिजवी कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में कुल 32 रक्तदातओं ने रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया एवं 20 रक्तदाता रक्तदान कर महादानी बने।

शिविर का शुभारंभ चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह एवं डा0 ए0एच0 रिजवी कालेज प्रधानाचार्य द्वारा किया गया चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया गया कि रक्तदान से लोगो की जान बचायी जा सकती है,रक्तदान में सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को प्रतिभाग करना चाहिए, रक्तदान करने से बहुत सी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।

रक्तदान प्रभारी ने बताया कि कोई भी 18 से 65 वर्ष के बीच का स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है,रक्तदान करने के लिए बजन 45 कि0ग्रा0 के उपर होना चाहिए, साथ ही यह रक्तदान से होने वाले फायदो के बारे में अवगत कराया कि जो भी रक्तदान करता है उसे हार्टअटैक आने की सम्भावना कम होती है। रक्तदान शिविर में आये रक्दाताओ का उत्साहवर्धन किया। रक्तकेन्द्र प्रभारी डा0 रविरंजन सिंह एव0 डा0 रिजवी कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस दौरान मोहम्मद हसन, मोहम्मद हसम अनवर मुकेश कुशवाहा,महबीश महबूब जाकिया सुल्ताना, आर्यन केसरवानी, सचिन केसरवानी,आलोक विश्वकर्मा, अभिषेक यादव,सौरभ कुमार, वंदना देवी,अजय कुमार, मयंक सिंह,वेदांत शुक्ला, साहब आलम , तनय जायसवाल ,मनीष मौर्य , लख्ते जामीन ,हसन अब्बास ,मोहम्मद अयान, विवेक कुमार रक्तदान कर महादानी बने।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor