कौशाम्बी: सकिपा नेता ने उदिहीन बुजुर्ग गांव से कानपुर के लिए चलने वाली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार को सकिपा नेता अजय सोनी ने अपने निज ग्राम उदहिन बुजुर्ग चौराहा से कानपुर के लिए सुबह 7 बजे अफजलपुरवारी से कानपुर चलने वाली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता के हित में समर्थ किसान पार्टी के द्वारा मेरी अगुवाई में किए गए जमीनी संघर्ष के परिणामस्वरूप इस बस को चालू कराए जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को खागा, फतेहपुर, कानपुर आदि शहरों के आने जाने के लिए यह बस और अफजलपुरवारी से उदहिन तुलसीपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज को आने जाने वाली बस वरदान साबित होगी।








