भरवारी में बमबाजी और फायर करने वाला 25 हजार का इनामिया आलीशान अवैध तमंचा,कारतूस के साथ अरेस्ट

कौशाम्बी: भरवारी में बमबाजी और फायर करने वाला 25 हजार का इनामिया आलीशान अवैध तमंचा,कारतूस के साथ अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में रुपयों के लेन देन में फायरिंग और बमबाजी करने वाले 25 हजार के इनामिया को कोखराज थाना व एसओजी पुलिस टीम ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अरेस्ट किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का है जहा 22 जनवरी को मो० अरशद पुत्र मो० इदरीश निवासी पुरानी बाजार भरवारी पर मो० अलीशान ने जान से मारने की नियत से बमबाजी जी और तमंचे से फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी,लेकिन आरोपी फरार हो गया था,फरार चल रहे आरोपी आलीशान पर राजेश कुमार ने 25 हजार रुपये का पुरष्कार घोषित किया था।

इसी क्रम में कोखराज थाना पुलिस व एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामियां वांछित मो० अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपन घाट को परसरा तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक मिस कारतूस व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर के साथ अरेस्ट किया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor