डीएम ने की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूंडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा,लापरवाही पर भरवारी ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

कौशाम्बी: डीएम ने की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूंडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा,लापरवाही पर भरवारी ईओ से मांगा स्पष्टीकरण,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूंडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत नगर-निकायों में कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी में निर्माण कार्य लम्बित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल, शौचालय एवं टाईलीकरण आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय तथा विद्यालयों में प्रतिदिन साफ-सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाय। नगर निकायों में साफ-सफाई के कार्यों की मॉनिटरिंग एवं नवाचार किया जाय।

डीएम ने 15 वाँ वित्त आयोग, वंदन योजना, नगरोद्य योजना तथा सीवरेज व जल निकासी योजना के अन्तर्गत कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की निकायवार समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्माण कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने, मौके पर भ्रमण करने एवं लापरवाह ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने अमृत योजना के अन्तर्गत नगर पंचायत पश्चिम शरीरा, कड़ा एवं चायल में कराए जा रहें कार्यों-ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य, पाइपलाइन व पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क के मोटरेबल के कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता से कहा कि कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों को कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को पीएम सूर्य घर योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी आकाश सिंह से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाया जाय तथा पीएम स्वनिधि योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किया जाय।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor