कौशाम्बी: कौशाम्बी पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, बोले सरकार बनाने के लिए सभी लोग वोट करिए,कहा जल्द माता शीतला का दर्शन करने आऊंगा,
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अचानक कौशाम्बी के देवीगंज पहुंचे,अखिलेश यादव लखनऊ से कार द्वारा फतेहपुर जनपद के अफ़ोई में पूर्व विधायक शफीर के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे,देवीगंज में अखिलेश यादव के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
देवीगंज में सपा नेता मोमीन अंसारी के नेतृत्व में देवीगंज बाजार में सैकड़ो सपाईयों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया,उन्होंने मोमीन अंसारी से कहा कि आप लोग पार्टी को मजबूत करके 2027 किला फतेह कराइये। उन्होंने लोगो से कहा कि सरकार बनाने के लिए सभी लोग वोट करिए। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित पांडे से उन्होंने कहा कि वह मां शीतला का दर्शन करना चाहते हैं सुमित पांडे मुझे मां शीतला का दर्शन करना है, तैयारी करिए किसी दिन आता हूं।
इस दौरान हाजी अच्छन. मंसूर अली, सीताराम पाल, मुस्तफ़ा घोसी सहित सैकड़ो सपाई मौजूद रहें।








