कौशाम्बी: Student Police Experiential Learning (SPEL) के तहत छात्र छात्राओं को पुलिस की दैनिक कार्यवाही के बारे मे अनुभव कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी एसपी राजेश कुमार के निर्देशन मे पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में एएसपी राजेश कुमार सिंह एवं सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह की उपस्थिति में छात्र/छात्राओं को Student Police Experiential Learning (SPEL) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिस की दैनिक कार्यवाही के बारे मे अनुभव कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों,थानों के अभिलेख, सीसीटीएनएस, साइबर अपराध/फ्रॉड से बचाव के तरीकों,मिशन शक्ति कार्यक्रम, दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों के फर्स्ट एड तथा अन्य विभिन्न पुलिस प्रणाली के बारे में बताया गया तथा कार्यशाला के पश्चात छात्र छात्राओं से उनके अनुभव जाने गए।








