कौशाम्बी: मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान कल,देखिए कहा कहा लगेगा कैंप,
यूपी के कौशाम्बी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां (फार्म-6, 7 एवं 8) प्राप्त करने की विशेष अभियान की तिथि 22.02.2026 (रविवार) को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक निर्धारित किया हैं। निर्धारित तिथि में जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (251-सिराथू, 252-मंझनपुर एवं 253-चायल) के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा दावे/आपत्तियां एवं नोटिस की प्राप्ति/आवश्यक दस्तावेजों के एकत्रीकरण का कार्य किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि आयोजित विशेष अभियान की तिथि में अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों में उपस्थित होकर आलेख्य रूप से प्रकाशित की गई निर्वाचक नामावली का अवलोकन करते हुये यदि कोई कमी प्रदर्शित हो रही है तो उस कमी को दूर करने के लिए आवश्यक (फार्म-8, घोषणा पत्र सहित) एवं नाम सम्मिलित कराने के लिए (फार्म-6, घोषणा पत्र सहित) तथा नामों के अपमार्जन के लिए (फार्म-7) सम्बन्धित क्षेत्र के बूथ लेविल अधिकारियों को प्राप्त कराएं।








