कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई,ट्रक में फंसकर दो ट्रक चालकों की मौत

कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई,ट्रक में फंसकर दो ट्रक चालकों की मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा देर रात कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक वाहन में फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के पास की नेशनल हाइवे की है। जहां देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया की सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor