रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी बाइक की चोरी,चोरी की घटना CCTV में कैद

कौशाम्बी: रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी बाइक की चोरी,चोरी की घटना CCTV में कैद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर से बाइक चोर ने पार कर दिया, घटना 24 फरवरी की रात करीब 1 बजे हुई और चोरी की घटना वहां लगे हुए CCTV कैमरे में कैद हो गई।

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने घटना को अंजाम देने से पहले करीब एक घंटे तक पूरे इलाके की रेकी की। रात 1 बजे उसने अपने पैरों से बाइक का लॉक तोड़ा और कुछ ही देर में बाइक लेकर फरार हो गया।सुबह जब बाइक मालिक ने अपनी गाड़ी नहीं देखी तो काफी खोजबीन की। बाद में रेस्टोरेंट के CCTV फुटेज खंगालने पर चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में मंझनपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित की पहचान लखनऊ के मुफ्तीगंज निवासी असगर रिजवी के रूप में हुई है। असगर मंझनपुर में अपने दोस्त रमजान रजा पुत्र शमशाद अहमद के यहां आए हुए थे। उन्होंने अपनी बाइक महाराजा फैमिली रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor