शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शंख बजाकर किया प्रदर्शन,प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शंख बजाकर किया प्रदर्शन,प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी ने शंकराचार्य
अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम डॉ. अमित पाल को सौंपा।

कांग्रेस पार्टी ने यह प्रदर्शन प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने और उन पर आशुतोष पांडे द्वारा दुराचार का आरोप लगाए
जाने के विरोध में किया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले की
सीबीआई जांच कर उन्हें दोषमुक्त करने की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में ज्ञापन में बताया कि आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडे पर पहले से ही 27 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। कांग्रेस पार्टी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है और कहा है कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रदर्शन करेंगे।कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को पॉक्सो जैसे गंभीर मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय,भूपेन्द्राचार्य जी महाराज ( हिन्दूलाज
पीठाधीश्वर), आचार्य वेद प्रकाश, पंडित रोहित कुमार
महाराज, मनोज सिंह पटेल, संतोष शुक्ला,
रामबहादुर त्रिपाठी, दीपक पांडेय, मनोज शुक्ला,हेमंत,सचिन पाण्डेय,सुरेन्द्र शुक्ला,महिला कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor