कौशाम्बी में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी,छात्र शक्ति इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी के ऑफिस और प्लांट पर कार्रवाई जारी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी,छात्र शक्ति इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी के ऑफिस और प्लांट पर कार्रवाई जारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है,छात्र शक्ति इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी के ऑफिस और प्लांट पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर का है जहा छात्र शक्ति इंफ्रा लिमिटेड कंपनी के ऑफिस के पास टीम पहुंची,जहा सुबह से कई घंटे से जांच की कार्रवाई चल रही है।आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों से पहुंचे ईडी अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हुए है,शादी के पम्पलेट लगी लग्जरी गाड़ियों से टीम की एंट्री हुई और भारी पुलिस फोर्स के साथ ल छापेमारी चल रही है।

टीम कंपनी के दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाल रही है।ऑफिस के अंदर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।मीडिया को फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। देर शाम तक जांच जारी रह सकती है।

नोट..उक्त प्लांट बलिया से बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह का बताया जा रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor