भरवारी से तीन दिन पहले गायब हुए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,पत्नी से विवाद के बाद गायब हुआ था युवक,परिजनों ने की शिनाख्त

कौशाम्बी: भरवारी से तीन दिन पहले गायब हुए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,पत्नी से विवाद के बाद गायब हुआ था युवक,परिजनों ने की शिनाख्त,

यूपी के कौशाम्बी जिले में तीन दिन से लापता एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। परिजनों ने युवक की पहचान उसके कपड़ों से की है।मृतक की पहचान कोखराज थाना क्षेत्र के नया बाजार भरवारी निवासी 25 वर्षीय संजय केसरवानी उर्फ गोलू पुत्र राजेश केसरवानी के रूप में हुई है।सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है जहा का संजय उर्फ गोलू एक व्यापारी था।संजय की शादी तीन साल पहले प्रयागराज के मुट्ठीगंज की राशि केसरवानी से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।इस कारण संजय की पत्नी राशि मंझनपुर में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जबकि संजय घर पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर बैठता था। मोहल्ले वालों ने बताया कि तीन दिन पहले घर में किसी विवाद के बाद संजय लापता हो गया था।

बुधवार शाम को जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें तीन दिन पहले रोही बाईपास पुल के नीचे मिले एक शव की तस्वीर दिखाई। तस्वीर देखते ही परिजनों ने संजय की पहचान कर ली। मृतक संजय केसरवानी का एक डेढ़ साल का बेटा भी है।संजय की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor