कौशाम्बी: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के MBBS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया चिकित्सालय भ्रमण,
यूपी के कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटमी विभाग द्वारा MBBS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का प्रारंभिक नैदानिक अनावरण हेतु विद्यार्थियों को कालेज के बस द्वारा चिकित्सालय भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण 25 व 26 फरवरी 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय, मंझनपुर के मेडिसिन, सर्जरी व अर्थोपेडिक विभाग में सपन्न हुआ। यह भ्रमण राष्ट्रीय आर्युविज्ञान आयोग(छडब्) द्वारा निर्धारित नवीनतम पाठ्यक्रम के अर्न्तगत विद्यार्थियों को प्रारंभिक क्लीनिकल ज्ञान हेतु कराया गया।
प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग का उद्देश्य है, कि MBBS विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष से ही रोगों का व्यवहारिक एवं क्लिीनिकल ज्ञान प्रदान कराना है, जिससे वे क्लीनिकल विषयों में एनाटमी के ज्ञान का व्यवहारिक रूप से समुचित उपयोग कर सकें। डॉ0 राकेश कुमार शुक्ला सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष एनाटमी विभाग ने बताया कि MBBS प्रथम वष के विद्यार्थियों को मेडिसिन, सर्जरी व अर्थोपेडिक विभाग में छोटे-छोटे समूह के अर्न्तगत भ्रमण कराया गया, जिसमें अर्थोपेडिक विभाग में डॉ0 मेंहदी रत्ता व डॉ0 पंकज तिवारी ने विद्यार्थियों को फै्रक्चर, प्लास्टर तकनीक एवं आर्थोपेडिक उपकरणों की जानकारी दी।
सर्जरी विभाग में डॉ0 डी0आर0 सिंह विभागाध्यक्ष द्वारा हार्निया से सम्बन्धित शल्य प्रक्रिया से अवगत कराया। मेडिसिन विभाग में डॉ0 सुरभी प्रकाश विभागाध्यक्ष, डॉ0 संध्या खरे व डॉ0 ओम प्रकाश सहायक आचार्य द्वारा फेफड़े और लिवर से सम्बन्धित बीमारियों की जानकारी प्रदान की गई।
एनाटमी विभाग की सिनीयर रेजिडेन्ट डॉ0 सविता कनौजिया ने विद्यार्थियों को विभिन्न रोगी के प्रति संवेदन शीलता, नैतिक आचरण एवं व्यासाययिक व्यवहार के महत्व पर विशेष बल दिया।
इस शैक्षिणिक भ्रमण का मार्गदर्शन प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला व एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 राकेश कुमार शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर मरीजों का उपचार कर सकें।
इस भ्रमण में एनाटमी विभाग के अन्य कर्मचारी धीरू, कामता, अमन, संदीप और आषीश भी उपस्थित रहे।







