कौशाम्बी पुलिस ने साइबर क्राइम के शिकार हुए 35 पीड़ित लोगों को लौटाए फ्रॉड में गए 11 लाख 84 हजार रुपए

कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने साइबर क्राइम के शिकार हुए 35 पीड़ित लोगों को लौटाए फ्रॉड में गए 11 लाख 84 हजार रुपए,

यूपी के कौशाम्बी में जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डिजिटल अरेस्ट और अन्य ऑनलाइन ठगी के शिकार 35 पीड़ितों को कुल 11 लाख 84 हजार रुपये वापस कराए हैं। इसके अलावा करीब 30 लाख रुपये होल्ड भी करवाए गए हैं। त्वरित कार्रवाई में साइबर हेल्पलाइन 1930 की अहम भूमिका रही।

जनपद में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कौशाम्बी जिले की पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई की है।टीम ने 1930 हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मामलों में बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया, जिससे पीड़ितों की रकम सुरक्षित हो सकी।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू की रहने वाली मंतशा अफसार ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई कि खुद को पुलिस अधिकारी बताकर साइबर ठगों ने उनसे 22 हजार रुपये की ठगी कर ली। सूचना मिलते ही साइबर टीम ने संबंधित खाते को होल्ड कर रकम वापस करा दी।इसी प्रकार शमा परवीन नाम की महिला से डेढ़ लाख रुपये की ठगी हुई थी, जिसे भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस कराया।

इस प्रकार कुल 35 पीड़ितों को उनका अधिकांश पैसा वापस दिलाया गया है, जबकि लगभग 30 लाख रुपये अब भी विभिन्न खातों में होल्ड कराए गए हैं, जिनकी आगे की प्रक्रिया जारी है।

एसपी राजेश कुमार ने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। त्वरित सूचना से ही समय रहते पैसा होल्ड कर वापस कराया जा सकता है।

साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच में आकर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor