कौशाम्बी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से डरी है वर्तमान भाजपा सरकार: गौरव पाण्डेय,
यूपी के फतेहपुर जनपद में विगत दिनों BLO कार्य में लगे शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता द्वारा BLO कार्य के अधिक दबाव के कारण उनके आत्महत्या की खबर दुखद है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का फतेहपुर में पीड़ित परिजनों से मिलने का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ था लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार हमारे प्रदेश अध्यक्ष से डरी हुई है उन्हें कल शाम लखनऊ में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
इसके पश्चात उनके निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश भर में अत्यधिक कार्यों के दबाव के चलते कई बीएलओ ने आत्महत्या कर लिया हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सबके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की, लेकिन यह भाजपा सरकार इतना डरी हुई है कि अब हमारे नेताओं को भी उनके शोकाकुल परिजनों से मिलने भी नहीं देती है उन्हें हाउस अरेस्ट कर लेती है। यह उचित नहीं है,कांग्रेस पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी थी और हमेशा खड़ी रहेगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ,जिलाध्यक्ष फतेहपुर महेश द्विवेदी ,एवं जिलाध्यक्ष गंगापार प्रयागराज अशफाक अहमद, शहर अध्यक्ष प्रयागराज फुजैल हाशमी, कानपुर शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता , कानपुर जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ,कौशाम्बी जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, शुभेंद्र यादव,आयुष यादव,पिंटू सरोज,आदि मौजूद रहे।








