कौशाम्बी: प्रशासनिक लापरवाही के चलते हुई SIR के काम में लगे BLO कृष्ण बाबू वर्मा की मौत:गौरव पाण्डेय,
यूपी के कौशाम्बी जिले में SIR के काम में लगे सहायक अध्यापक एवं BLO की जिम्मेदारी संभाल रहे कृष्ण बाबू वर्मा की विगत पांच दिनों से लापता होने की पश्चात उनकी दुखद मृत्यु हो गई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष कौशाम्बी गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की, इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कहा कृष्ण बाबू वर्मा अस्वस्थ थे वह लगातार अधिकारियों से गुहार लगाते रहे कि इस BLO को जिम्मेदारी को निभाने में असमर्थ हैं, लेकिन उनकी एक न सुनी, कई बार लिखित एप्लिकेशन भी दिया लेकिन उसपर गंभीरता से कार्य नहीं किया गया और अंत में अत्यधिक कार्य के दबाव के कारण उनकी दुखद मृत्यु हो गई।
कांग्रेस पार्टी,उत्तर प्रदेश में जहां इस तरीके की घटनाएं हुई हैं वहां उस परिवार के साथ मजबूती से उनके परिजनों के साथ खड़ी है,इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने एसपी राजेश कुमार से फोन पर वार्ता कर न्याय दिलाने की बात कही एवं एसडीएम मंझनपुर से वार्ता कर आर्थिक सहयोग की त्वरित मांग की है।
गौरव पांडे ने कहा कि हम इस परिवार की न्याय की लड़ाई लड़ेगे और न्याय दिलाएंगे,इसके बाद जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय से मृतक की बेटी से फोन के माध्यम से बात कराई, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा दुख के इस घड़ी में हम आपके साथ हैं और हर संभव मदद का पूर्ण आश्वाशन दिया।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी, कालका सिंह,महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,शशि मिश्रा,आयुष यादव, राकेश पासी समर सरोज शामिल रहे।








