कौशाम्बी: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ने मनाई होली,अबीर,गुलाल लगाकर लिया आशीर्वाद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में होली के अवसर पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित वृद्धजन आवास में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी ने पहुँचकर वृद्ध माता-पिता के साथ रंगों की खुशियाँ साझा किया। इस अवसर पर उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी तथा मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के चेहरे की मुस्कान और उनके आशीर्वचन हम सभी के लिए अमूल्य हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने बुजुर्गों का सम्मान करे, उन्हें समय दे तथा उनके जीवन में प्रेम और खुशियों के रंग भरे।
नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने इस अवसर पर समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।








