पुलिस से अभद्रता मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,29 नामजद और 30 अज्ञात पर मामला दर्ज,अवैध तमंचे के साथ कई अरेस्ट

कौशाम्बी: पुलिस से अभद्रता मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,29 नामजद और 30 अज्ञात पर मामला दर्ज,अवैध तमंचे के साथ कई अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में होली के दौरान अवैध तमंचा  लेकर घूम रहे युवक को रोकने के बाद पुलिस और दबंगों के बीच बहस हो गई,जिसके बाद दबंग युवकों ने पुलिस के साथ अभद्रता भी की।पुलिस ने चौकी प्रभारी राम पाल की तहरीर पर 29 नामजद और 30 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने अवैध तमंच के साथ कई लोगों को अरेस्ट भी किया है।

मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौंगांवा गांव का है जहा बुधवार को होली के दौरान पुलिस द्वारा अवैध तमंचा लहरें वाले युवक को रोक तो ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई,जिले बाद पुलिस से अभद्रता नहीं की गई,प्यास चौकी प्रभारी के सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंची और गांव को छावनी बना दिया।चौकी इंचार्ज हिनौता राम पाल और टीम से अभद्रता करने वाले 29 नामजद व 25-30 अज्ञात पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है,वही चार आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया है।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor