कौशाम्बी: 7 और 8 को कौशाम्बी में रहेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,होली मिलन समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 7 और 8 मार्च को कौशाम्बी में रहेंगे,डिप्टी सीएम 7 मार्च को सुबह 10:55 बजे निजी आवास सिराथू पहुंचेंगे।डिप्टी सीएम 11:30 बजे माँ शीतला देवी अतिथि गृह सयारा पहुंचकर सरस महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक व विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 8 मार्च को 11:05 बजे कार्यक्रम स्थल निकट मॉ शीतला देवी अतिथि गृह,सयारा में आयोजित सरस महोत्सव का निरीक्षण करेंगे तथा होली के अवसर पर कार्यकर्ता मिलन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरान्त अपरान्ह 01:10 बजे जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ भेंट करेंगे।








