कौशाम्बी: नाली के विवाद में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव,भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ सीओ मौके पर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नाली के विवाद में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दिया,पुलिस चौकी के घेराव की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ सीओ मौके पर पहुंचे और मामला सुलझाने में जुटे हुए है।
मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिटकहना मूरतगंज का बताया जा रहा है जहा कई महीने से चल रहे एक नाली के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने मारपीट का आरोप लगाया है,पुलिस की मारपीट से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम का घेराव कर दिया,अपने को घिरा देख पुलिस टीम ने संदीपन घाट थाना पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने मूरतगंज पुलिस चौकी का घेराव कर दिया,घेराव की सूचना पर सीओ चायल अभिषेक सिंह भी पहुंचे और लोगों को समझाने में जुटे हुए है।








