कौशाम्बी: डिप्टी सीएम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत कौशाम्बी को एक मॉडल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मॉ शीतला अतिथि गृह सयारा में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
डिप्टी सीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाय, जिसके अन्तर्गत समूह गठन, रोजगार के नए अवसर सृजित करने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने व समूह की आय में वृद्धि आदि में उल्लेखनीय कार्य किए जाए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर अच्छी गतिविधियॉ किया जाय, ताकि समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो सकें। समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उसकी बिक्री एवं मार्केटिंग कराई जाय।
डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक दीदी को लखपति दीदी बनाना है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों, डी.एम.एम. व सभी बी.एम.एम. से कहा कि समूह की दीदियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाय। उन्होंने डी.एम.एम. व सभी बी.एम.एम. को उत्कृष्ट कार्य करने के निर्देर्श देते हुए कहा कि जनपद में खाद्य प्रसंस्करण की 05 करोड़ की यूनिट लगाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
उन्होंने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सर्वे कराकर छूटे हुए सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय तथा इसी प्रकार अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत छूटे हुए पात्र लोगों को भी लाभान्वित किया जाय।
बैठक में डीएम डॉ. अमित पाल,एसपी राजेश कुमार व सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








