कौशाम्बी: बारात के दौरान डीजे के साथ चल रही छतरी में उतरा करंट,कई लोग झुलसे,एक की मौत,दो घायल,,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बारात के दौरान डीजे के साथ चल रही छतरी में अचानक करंट उतर आया,करंट की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा एक युवक की मौत गई,जबकि दो घायलो का अभी भी इलाज चल रहा है।
घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव की है जहा के राकेश पटेल के यहां संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज से बारात आई हुई थी,नाश्ते के बाद बारात लगी और बाराती झूमते नाचते चल रहे थे,कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही अचानक डीजे के साथ चल रही लाइट वाली छतरी में करंट उतर आया और एक युवक को करंट लग गया और वह गिर गया,युवक को गिरते देख लोग उसे बचाने पहुंचे तो दो और लोगों को करंट ने अपने चपेट में ले लिया।
लोगो ने करंट से झुलसा देखा तो आनन फानन में तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान मनी लाल पुत्र सुंदर लाल उम्र 36 वर्ष की मौत हो गई,वही आकाश पुत्र तोताराम उम्र 18 वर्ष निवासी मलाक पचम्भा और संजय कुमार निवासी भरवारी घायल है जिनका इलाज चल रहा है।
इस सम्बन्ध में कड़ा धाम थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना हुई है,करंट से एक की मौत हुई है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।








