डीएम ने की जिला पोषण समिति की बैठक,अनुपस्थित CDPO का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने की जिला पोषण समिति की बैठक,अनुपस्थित CDPO का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी  डॉ.अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।डीएम ने सभी CDPO से निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सम्बन्धित एसडीएम एवं खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय कर निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय।

उन्होंने सभी ऑगनबाड़ी केन्दों के प्रतिदिन खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी CDPO से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी ऑगनबाड़ी केन्द्र प्रतिदिन अवश्य खुलें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर CDPO (नगर) एवं CDPO (सिराथू) का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. को बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों का शत-प्रतिशत फेस कैप्चरिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जाय। फेस कैप्चरिंग के माध्यम से ही पुष्टाहार का वितरण किया जाय। उन्होंने कार्य में लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर CDPO कड़ा का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी CDPO को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अन्तर्गत लम्बित सभी प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में फरवरी माह में सिर्फ 15 सैम बच्चों के भर्ती पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी CDPO से कहा कि और सैम बच्चों को भर्ती कराया जाय एवं उनका फालो-अप भी किया जाय। उन्होंने निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि शेष रह गए ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय।

बैठक में सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में सैम बच्चों के भर्ती होने पर माता को प्रतिदिन रू0-100 की दर पर 14 दिन तक भर्ती होने पर रू0-1400 दिए जाने का प्राविधान है।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी रंजन, जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor