कौशाम्बी: अरहर खेत में मस्ती कर रहे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा,दोनो के परिजनों को बुलाकर मंदिर में करा दी शादी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां अरहर के खेत में मिलने पहुंचे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया,ग्रामीणों ने दोनो के परिजनों की जानकारी ली और उन्हें बुलाकर आपसी रजामंदी से दोनों की शादी गांव के ही मंदिर में करवाई और दूल्हा दुल्हन बने प्रेम युगल की विदाई भी करा दी।इस दौरान प्रेमी युगल के परिजनों के साथ साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
मामला मोहब्बतपुर पैंसा थाना क्षेत्र का है जहा मंगलवार की शाम को अरहर के खेत में युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़े, आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो वह दोनों भागने लगे, तब लोगों ने शक के आधार पर प्रेमी युगल को पकड़ लिया।जानकारी की गई तो पता चला कि युवक थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर का निवासी है। जिसका आना-जाना युवती के यहां था।जानकारी हुई तो युवक के परिजनों व संभ्रांत लोगों को बुलाकर आपसी सहमति से गांव में स्थित मां काली के मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया और युवती को युवक व उसके परिजनों के साथ विदा कर दिया गया।








