कौशाम्बी:शादी में द्वारचार के दौरान बाराती और घरातियों में खूनी संघर्ष,पुलिस ने कराई रस्में पूरी,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक शादी समारोह में खूनी संघर्ष हो गया, द्वारचार के दौरान बारातियों और घरातियों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई,बहस बढ़ी तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई,मारपीट में कई लोग घायल हुए है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार से समझौता कराकर शादी की रस्म पूरी कराई।
घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव की है जहा के फरीदागंज के रहने वाले रुपेश पाल की बारात सौरई बुजुर्ग गांव में अमृतलाल के घर गई हुई थी। नाश्ता पानी के बाद बाराती डीजे के साथ नाचने लगे और नाचते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंच गए,जहा द्वारचार के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष में जमकर हाथापाई हुई और लात घूसे चलने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो शादी की रस्मों को समझा बुझा कर पूरा करा दिया गया।
बताया जाता है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को अगले दिन थाने बुलवाया इसके बाद बारात की विदाई हुई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।अमन सोनकर नाम के युवक को गंभीर चोटे आई हैं,जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।








