कौशाम्बी में जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर अपने बाबा की हत्या करने वाले कलयुगी पोते को पुलिस ने किया अरेस्ट,भेजा जेल

कौशाम्बी:कौशाम्बी में जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर अपने बाबा की हत्या करने वाले कलयुगी पोते को पुलिस ने किया अरेस्ट,भेजा जेल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रिश्ते को शर्मशार कर जमीन के विवाद में अपने ही बाबा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले कलयुगी पोते को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है,पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आल कत्ल बरामद कर लिया है,पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपी को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमांवा की है जहा के बाबू लाल सरोज 75 वर्ष की उसके अपने ही कलयुगी पोते नितिन ने जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी नितिन ने अपने बाबा को जहर पिला दिया था,जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी जान बची थी,लेकिन 7 मार्च को उसने अपने बाबा को कुल्हाड़ी से काट डाला और फरार हो गया था।

सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि 7मार्च को अपने बाबा की हत्या करने वाले कलयुगी पोते नितिन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है,पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आल कत्ल बरामद कर लिया है, लिखापढ़ी कर आरोपी को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor